Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एक और शातिर बदमाश बबलू उर्फ मुकेश सोनकर के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत किया जारी वारंट

Aditi News Team

Wed, Mar 15, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एक और शातिर बदमाश बबलू उर्फ मुकेश सोनकर के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत किया जारी वारंट   थाना बेलबाग पुलिस द्वारा शातिर बदमाश बबलू उर्फ मुकेश सोनकर जिसके विरूद्ध 17 अपराध पंजीबद्ध है पकड़ा गया, जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया जायेगा केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध*   थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि बबलू उर्फ मुकेश सोनकर पिता माया राम सोनकर उम्र 34 वर्ष निवासी ,खटीक मोहल्ला दंगल मैदान के पास थाना बेलबाग का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध एनडपीएस एक्ट, नशीले इंजैक्शन बेचना, मारपीट, आबकारी, आर्म्स एक्ट आदि के 17 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक एवं जिला बदर की कार्यवाही की गयी, किंतु बबलू उर्फ मुकेश सोनकर आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश बबलू उर्फ मुकेश सोनकर के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश बबलू उर्फ मुकेश सोनकर उम्र 34 वर्ष को पकडा गया है जिसे जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 16-3-2023 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें