Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श गोटेगांव पुलिस को सफलता हासिल, झांसीघाट में हुई लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, May 4, 2022
पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में सफलता थाना गोटेगांव पुलिस को सफलता, झांसीघाट में हुई लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्त में थाना गोटेगांव जिला नरसिहंपुर में दिनांक 07.04.2022 को प्रार्थी अनिल आन्ग्रे पिता श्री अरुण आन्ग्रे उम्र 31 साल नि. ग्राम तिघरा थाना खमरिया जिला जबलपुर का काम खत्म करके गाडरवारा से अपनी मोटर सायकिल से जबलपुर वापस जा रहा था कि रात करीब 08/40 बजे जैसे ही मैं झासीघाट के पहले पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी दो मोटर सायकिल में 4 अज्ञात व्यक्तियो व्दारा प्रार्थी को रोक कर प्रार्थी के दो मोबाईल, एक काले रंग का बैग एवं 10 हजार रुपये नगदी छीन कर ले जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोटेगांव जिला नरसिहंपुर मे अप.क्रं. 257 / 22 धारा 392 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। श्री विपुल श्रीवास्तव (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नरसिहंपुर एवं श्री सुनील शिवहरे (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिहंपुर व्दारा प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये विवेचना टीम का गठन कर शीघ्र अतिशीघ्र अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने संबंधी निर्देश दिये गये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिहंपुर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिहंपुर के निर्देशन में एवं श्री पुरुषोत्तम मरावी - अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोटेगांव के मार्गदर्शन में विवेचना हेतु गठित टीम व्दारा अज्ञात आरोपीयो की पतासाजी के सघन प्रयास किये गये। विवेचना के दौरान तकनीकि विशलेषण एवं मुखबिर की सूचना पर आशीष पिता सन्तुलाल मल्लाह से सघनता से पूछताछ करने पर आशीष मल्लाह द्वारा अपने दोस्त कल्लम मल्लाह , श्याम मल्लाह, हर्ष राजपूत, राहुल उर्फ बहत्तर सिंह चौहान तथा दीपक राजपूत के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया जो कल्लम मल्लाह , श्याम मल्लाह, हर्ष राजपूत, राहुल उर्फ बहत्तर सिंह चौहान तथा दीपक राजपूत को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई एवं प्रकरण में लूट के दो मोबाईल एवं नगदी रुपये बरामद किये गये एवं आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई एवं आरोपीयो को गिरफ्तार कर लूट का पर्दाफाश किया गया। *नाम आरोपी :-* (1) आशीष पिता सन्तुलाल मल्लाह उम्र 18 वर्ष निवासी इदिरावास झासीघाट थाना शहपुरा जिला जबलपुर (2) श्याम पिता स्व. सुक्कू मल्लाह उम्र 21 साल नि. इदिरावास झासीघाट थाना शहपुरा जिला जबलपुर (3) कल्लम पिता मुन्ना मल्लाह उम्र 22 साल नि. इदिरावास झासीघाट थाना शहपुरा जिला जबलपुर (4) दीपक पिता बब्लू राजपूत उम्र 20 साल नि. ग्राम ठूठा थाना शहपुरा जिला जबलपुर (5) हर्ष पिता उत्तम सिंह राजपूत उम्र 19 साल नि. ग्राम बिलपठार थाना शहपुरा जिला जबलपुर (6) राहुल सिंह पिता उदय सिंह चौहान उम्र 22 साल नि. वार्ड नं. 2 शहपुरा थाना शहपुरा जिला जबलपुर *बरामद सामाग्री :-* एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल, एक नोकिया कंपनी का मोबाईल एवं नगदी 2500/- रु. *गठित विवेचना टीम* निरीक्षक कमलेश चौरिया थाना प्रभारी गोटेगांव, उनि. ऋषिराज रजक, उनि. दिलीप सिहं, प्र.आर. 07 गजराज, आर. 340 चंद्रप्रकाश पटले, आर. 526 सचिन, 634 विपिन, सायबर आर. 455 अभिषेक एवं अन्य स्टाफ थाना गोटेगांव ।

Tags :

जरूरी खबरें