Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: बालाघाट,आबकारी विभाग की टीम की कार्यवाही में 60 हजार 350 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जप्त

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

बालाघाट। आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03 मार्च 2021 को कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में  अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम धनसुआ एवँ सुरवाही के बीच के जँगल मे नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 25 मटकों  मे भरा हुआ लगभग 500 किलो महुआ लाहन एवँ लगभग 25 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।  सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया। जप्त  लाहन की कीमत लगभग 35 हजार रुपये एवँ शराब की कीमत 3750 रुपये  है। इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी आबकारी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।  इसके साथ ही आबकारी वृत कटँगी के स्टाफ द्वारा भी ग्राम कोयलारी के जँगलो मे 4 से 5 किलोमीटर अँदर नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 18 बोरियों मे भरा हुआ लगभग 360 किलो महुआ लाहन जप्त किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 हजार 600 रुपए है।

Tags :

जरूरी खबरें