Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: भोपाल शहर का नशा मुक्त बनाने हेतु जारी अभियान के तहत मिली पुलिस को सफलता- थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने मदर इंडिया कालोनी से गांजा तस्कर महिला को किया गिरफ़्तार-

Aditi News Team

Tue, Apr 25, 2023
शहर का नशा मुक्त बनाने हेतु जारी अभियान के तहत मिली पुलिस को सफलता- थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने मदर इंडिया कालोनी से गांजा तस्कर महिला को किया गिरफ़्तार- महिला से 1 किलो 800 ग्राम गाँजा कीमत 18000 हजार रुपये का किया जप्त- आरोपियां महिला के खिलाफ पुलिस ने किया NDPS एक्ट का मामला दर्ज भोपाल शहरी क्षेत्र में नशीले-मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय पर शिकंजा कसने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में चलाये गये अभियान के तारतम्य में दिनांक 23.03.2023 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मदर इंडिया कालोनी में एक महिला के पास मादक पदार्थ रखा है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया, उपरांत मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु टीम गठित कर मदर इंडिया कालोनी टीवीएस शोरुम के सामने थाना शाहजहानाबाद पहुँची, जहाँ पर मुखबिर के बताये हुलिये की महिला अपने हाथ मे सफेद थैला लिये दिखी जिसे हमराह महिला स्टाफ पंचानो के घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछने पर अपना नाम *समा खान पति अन्नू उर्फ अनवर उम्र 40 साल नि. झुग्गी मदर इन्डिया कालोनी थाना शाहजहानाबाद भोपाल* बताया । जिसकी तलाश ली गई जिसके पास से 1 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमत लगभग 18000 हजार रुपये का प्राप्त हुआ जिससे विविधत जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 208/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपिया श्रीमति समा खान पति अन्नू उर्फ अनवर उम्र 40 साल नि. झुग्गी मदर इन्डिया कालोनी थाना शाहजहानाबाद भोपाल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । अपराध अनुसंधान में है । उक्त कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। 1. निरीक्षक सौरभ पाण्डेय 2. उनि.पवन सेन 3.प्रआर.1148 आशीष सिंह 4. मप्रआर.1971 विपिता राय 5. आर. 1791 चंदन पाण्डेय 6. आर.2317 राकेश ठाकुर 6. मआर.965 पूजा खातरकर।  

Tags :

जरूरी खबरें