Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: मंदसौर,सीतामऊ टीआई पर फायर करने वाला कुख्यात बदमाश अमजद लाला गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Mar 15, 2022

कुख्यात बदमाश अमजद लाला पर 50 हजार रुपये का था इनाम, 200 ग्राम मादक पदार्थ मिला

भीलवाड़ा में सुरबीर सिंह राठौर नाम से आधार कार्ड बनवाया था अमजद लाला ने

मंदसौर। नई आबादी थाने की पुलिस ने बायपास पर एयरपोर्ट के पास से सोमवार रात कुख्यात बदमाश अमजद लाला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 200 ग्राम मादक पदार्थ अल्फाजोलम भी मिला है। अमजद छह साल से फरार था और फरारी के दौरान ही उसने नवंबर 2020 में बेलारी में सीतामऊ थाने के टीआइ अमित सोनी पर फायर किया था।
 
इसके बाद पुलिस मुख्यालय से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि फरारी के दौरान अमजद गुजरात के हिम्मत नगर, राजस्थान के भीलवाड़ा सहित अन्य स्थानों पर रहा। भीलवाड़ा में तो उसने सुरबीरसिंह राठौर नाम से आधाार कार्ड भी बनवा लिया था।

वह मंदसौर में किसी को अल्‍प्राजोलम देने आया था और पुलिस ने उसे पक़ड़ लिया। अमजद पर जान से मारने की कोशिश, अपहरण सहित मादक पदार्थ तस्करी के मामले में सीतामऊ, मंदसौर, व रतलाम जिले के ताल थाने में 12 प्रकरण दर्ज हैं। अमजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उज्जैन संभाग स्तर पर भी अलग-अलग टीमें गठित कर रखी थी।

Tags :

जरूरी खबरें