Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Dec 15, 2020

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल । महिला को डारा धमकाकर दुष्कृत्य करने वाले 2 आरोपियों को चंद घंटो के अंदर किया गया गिरफ्तार ।
जिले में महिलाओं पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निदेशित किया गया है कि महिलाओं पर घटित अपराधों पर को गंभीरता से कार्यवाही की जावे एवं सूचना पर तत्काल अपराध कायम कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना सुनिश्चित किया जावे।
महिला को डारा धमकाकर बलात्कार करने की रिर्पोट पर दो आरोपियों के विरूद्ध किया गया था तत्काल अपराध पंजीवद्ध:-
थाना कोतवाली अंतर्गत एक 25 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी रमेश झारिया एवं सतीश झारिया द्वारा उसके साथ वर्ष 2018 से डारा धमकाकर प्रार्थिया के साथ लगातार दुष्कृत्य कर रहे है। प्रार्थिया की रिर्पोट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक मामला दर्ज करते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 811/2020 एवं 812/2020 धारा 376, 376 (2) एन, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीवद्ध होने की सूचना पर फरार होने की फिराक में थे:-
थाना कोतवाली में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि महिला के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी आरोपी रमेश झारिया एवं सतीश झारिया को उनके विरूद्ध अपराध पंजीवद्ध होने की सूचना प्राप्त होने पर वह फरार होने की फिराक में है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए एवं आरोपियों के फरार होने की आशंका से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री अजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली उनि उमेश दुबे, उनि पूजा वधेल, उनि मदन मारावी, आरक्षक करन पटैल, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, महिला आरक्षक दीपिका कहार, महिला आरक्षक पिंकी तिवारी की विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
आरोपी को घेराबंदी कर 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार:-
दुष्कृत्य मामले के आरोपी रमेश झारिया एवं सतीश झारिया गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर पहुचकर दबिश दी गयी किंतु आरोपी अपने घर में नही मिला आरोपी के फरार होने के संदेह पर आसपास तलाश की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।
महिला के साथ डारा धमकाकर दुष्कृत्य करने वाले दोनों आरोपियों को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है

Tags :

जरूरी खबरें