Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: मानपुर थाना क्षेत्र के ग्रामकालीकिराय में अल्ट्राटेक सीमेंट की नकली बोरियों में भरी हुई सीमेंट जप्त की गई

Aditi News Team

Thu, Jan 28, 2021

एक बड़ी कंपनी के नाम पर नकली और घटिया सीमेंट बोरियों में पैक कर बेची जा रही थी, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने आज मानपुर के ग्राम कालीकिराय में छापामार कार्रवाई की तो यह मामला संज्ञान में आया। ग्राम कालीकिराय स्थित राजस्थानी ढाबे से 250 बोरी नकली सीमेंट जप्त की गई । यह कार्य राजस्थानी ढाबे के पीछे बने हुए एक कच्चे टीन शेड में काफी दिनों से चल रहा था । मौके पर सिलाई मशीन व तोल कांटा भी मिला जिसके माध्यम से यह गोरखधंधा चल रहा था  ।
      इस संबंध में अल्ट्राटेक सीमेंट के असिस्टेंट मैनेजर श्री कमल सिंह द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से इस संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी कि ग्राम कालीकिराय में अल्ट्राटेक सीमेंट में मिलावट कर उन्हें नकली बोरियों में भरकर बेचा जा रहा था । जब इस संबंध में उनके द्वारा इंदौर प्रशासन को सूचना दी गई तो कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन पर अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर द्वारा कार्यवाही के सूत्र अपने हाथ में लेकर कार्रवाई हेतु स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया । आज दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय प्रशासन से नायब तहसीलदार रितेश जोशी, राजस्व निरीक्षक शंकर डावर, पटवारी लाल सिंह जामले व पुलिस विभाग से आरक्षक सोनवीर जाट तथा महेंद्र सोलंकी द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के सीनियर मैनेजर हरजीत सिंह व असिस्टेंट मैनेजर कमल सिंह को साथ लेकर राजस्थानी ढाबे पर दबिश देकर ढाबे के पीछे बने हुए टिन शेड में रखी हुई 250 बोरी, तोल कांटा व एक सिलाई मशीन जप्त की। अल्ट्राटेक सीमेंट के कमल सिंह ने बताया कि सिलाई के आधार पर तथा बोरियों की छपाई से यह स्पष्ट है कि यहां नकली बोरियों में सीमेंट भरी हुई हैं जिन्हें यहां से अन्य विक्रेताओं को सीमेंट सप्लाई की जा रही थी । ढाबा कर्मचारी शिवराज द्वारा इस संबंध में अन्य कोई जानकारी देने से इंकार कर देने पर उसे थाना मानपुर के सुपुर्द किया गया तथा इस संबंध में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर श्री कमल सिंह द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

Tags :

जरूरी खबरें