Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश*

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 36 आरोपी गिरफ्तार* 79 लीटर कच्ची, 172 पाव देशी/अंग्रेजी शराब की गयी जप्त तथा 1350 लीटर लाहन किया गया नष्ट*   मान्नीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनॉक 8-10-22 को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी जिलों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई । मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये मुख्य रूप से अवैध शराब बेचने वालों, भंडारण, परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल-कॉलेज़ों के आसपास गुमटी, होटलों और दुकानों की सघन चेकिंग करने तथा नशे में संलिप्त गिरोह को ’क्रश’ करने के निर्देश दिए गये हैं।   मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में दिनॉक 13-10-22 के सुबह 6 बजे से आज दिनॉक 14-10-2022 को सुबह 7 बजे तक शहर एवं देहात थाना प्रभारियों के द्वारा नशे के कारोबारियों पर दबिश देते हुये अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर 79 लीटर कच्ची, 174 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी तथा 6 ड्रम एवं 10 कुप्पों में तैयार किया हुआ लगभग 1350 लीटर लाहन नष्ट किया गया है।     थाना बरेला अंतर्गत घुघ्घूटोला एवं ग्राम छत्तरपुर में शराब बनाने के ठिकानों पर बरेला की दबिश, कच्ची शराब बनाने हेतु 6 ड्रम एवं 10 कुप्पो में तैयार किया हुआ लाहन लगभग 1350 लीटर लाहन किया गया नष्ट, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्ग निर्देशन मे थाना बरेला की टीम द्वारा घुघ्घूटोला के जंगल एवं ग्राम छत्तरपुर में नदी किनारे दबिश देते 6 ड्रम एवं 10 कुप्पों में तैयार किया हुये लगभग 1350 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि आज दिनॉक 14-10-2022 को सुबह 7 बजे विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से घुघ्घूटोला के जंगल एवं ग्राम छत्तरपुर में नदी किनारे दबिश दी गयी जहॉ झाडियों के बीच छिपाकर रखे 6 ड्रम एवं 10 कुप्पों में तैयार किया हुआ लगभग 1350 लीटर लाहन रखा मिला । 1350 लीटर लाहन जिससे लगभग 400 लीटर शराब बनायी जाती नष्ट किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें