Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग किशोर को गुना पुलिस ने पकड़ा

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
गुना। जिले की पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी मामलों मे शीघ्रता से कार्यवाही कर इन मामलों के निरंतर खुलासे किये जा रहे हैं। इसी तारतम्‍य में एसडीओपी चाचौडा सुश्री दिव्या सिंह राजावत के मार्गदर्शन में कुंभराज थाना पुलिस टीम द्वारा कस्बा कुंभराज स्थित एक मोबाइल शॉप से हुई लाखों के मोबाइल चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग किशोर को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी किये गए दस मोबाइल फोन कीमत करीबन एक लाख 26 हजार रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्‍त की है। थाना कुंभराज में 19 मई को फरियादी पुलिकत काबरा निवासी पायगा मोहल्ला कुंभराज ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15-16 मई की मध्य रात्रि में पुरानी मंडी आफिस के पास कुंभराज स्थित श्री गणेश एजेंसी नामक मोबाइल शॉप में कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर दुकान के अंदर घुस गया और दुकान से वीवो कंपनी के 14 मोबाइल, सेमसंग कंपनी के तीन मोबाइल एवं टेक्नो कंपनी के चार मोबाइल सहित कुल 21 मोबाइल कीमत करीबन दो लाख 78 हजार रुपये के चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तारतम्‍य में कुम्‍भराज थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संजीत सिंह मावाई ने 26 मई को मोबाइल शॉप से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की पतारसी के लिए पुलिस टीम को गठित कर लगाया। आरोपी की पतारसी के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदेही एक विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 15-16 मई की रात्रि में मोबइल की दुकान से 21 मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोर के कब्जे से कुल दस मोबाइल कीमत एक लाख 26 हजार रुपये को बरामद किया गया तथा प्रकरण के अन्‍य आरोपी की सघनता से तलाश की जा रही है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिस से चोरी गए शेष मोबाइल बरामद किए जायेंगे। चोरी के उक्त मामले में अभिरक्षा में लिए गए विधि विवादित किशोर के विरुद्ध पूर्व में भी थाना फतेहगढ में चोरी के दो प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें