Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: रतलाम- 2.29 करोड़ की नकदी एवं 1 करोड़ के जेवरात रेलवे स्टेशन से बरामद

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF)के जवानों ने 2 करोड़ 29 लाख रुपये  से अधिक की नकदी और एक करोड़ रु. से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं । इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. ये पैसे और आभूषण किसके थे और कहां ले जाए जा रहे थे, फिलहाल इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। आरपीएफ ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी है.
    
आरपीएफ कमांडेंट रमन कुमार ने बताया कि आरपीएफ इन्टेलिजेन्स को ऐसी सूचना मिली थी कि रतलाम स्टेशन से नकदी और आभूषण बाहर भेजे जाने हैं. सूचना के आधार पर आरपीएफ कर्मी सक्रिय थे. शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे आरपीएफ इन्टेलिजेन्स के तीन जवान रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे कि तभी एक संदिग्ध व्यक्ति तीन भारी बोरे साथ में लेकर आता हुआ नजर आया । आरपीएफ कर्मियों ने जब उसे रोक कर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । जब उसे आरपीएफ पोस्ट में ले जाकर बोरे खुलवाए गए तो इन बोरों में 2 करोड़ से अधिक कैश एवं एक करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए ।

Tags :

जरूरी खबरें