Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: रेबैन कम्पनी के हुबहु दिखने वाले नकली चश्में जिन पर रेबैन लिखा हुआ है बेचने वाले दुकान संचालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, नकली 1435 नग चश्में एवं 610 नग कवर कुल कीमती 77000 रूपये के जप्त

Aditi News Team

Wed, Feb 22, 2023
*रेबैन कम्पनी के हुबहु दिखने वाले नकली चश्में जिन पर रेबैन लिखा हुआ है बेचने वाले दुकान संचालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, नकली 1435 नग चश्में एवं 610 नग कवर कुल कीमती 77000 रूपये के जप्त* थाना प्रभारी ओमती श्री विपिन तिवारी ने बताया कि आज दिनाॅक 22-2-23 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) से यूनाईटिड ओवरसीज ट्रेडमार्क कम्पनी कें फील्ड मैनेजर के द्वारा शिकायत की गयी कि उक्त कम्पनी द्वारा उसे रेबैन कम्पनी के हूबहू दिखने वाले नकली चश्मो के सम्बंध में कार्यवाही कराये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। जानकारी मिली है कि ओमती अंतर्गत राज आप्टीकल्स में रेबैन कम्पनी के हुबहु नकली चश्में बेचे जा रहे है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा कार्यवाही हेतु आदेशित किये जाने पर यूनाईटिड ओवरसीज ट्रेडमार्क कम्पनी की टीम के साथ रियाज होटल के सामने स्थित राज आप्टीकल में दबिश दी जहाॅ दुकान के मालिक ने अपना नाम पदम कुमार मेलानी पिता होतचंद्र मेलानी उम्र 44 साल निवासी आदर्शनगर थाना ग्वारीघाट बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी । तलाशी में पदम कुमार मेलानी की राज आप्टीकल दुकान पर रेबैन कम्पनी के हूबहू दिखने वाले नकली चश्में एक वाक्स में 495 नग ,दूसरे बाक्स में 330 नग ,तीसरे बाक्स में 290 नग ,चैथे बाक्स में 170 नग ,पांचवे बाक्स में 150 नग व एक पेटी में 500 कवर व एक अन्य पेटी में 110 कवर रखे मिले उक्त चश्मेंा एवं कवर में रेबैन लिखा हुआ था जो चैक करने पर नकली रेबेन के नाम के होना पाये गये। राज आप्टीकल दुकान मालिक द्वारा नकली रेबैन कम्पनी के चश्में बेचना पाये जाने पर 1435 नग चश्में एवं 610 नग कवर कुल कीमती 77000 रूपये के जप्त करते हुये दुकान मालिक पदम कुमार मेलानी के विरूद्ध धारा 51,63 काँपीराईट एक्ट 1957 के तहत कार्यवाही की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें