Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: विदिशा में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Jun 4, 2022
पुलिस ने  24 घंटे में किया खुलासा मध्य प्रदेश के विदिशा में आरटीआई कार्यकर्ता रंजीत सोनी की हत्या के मामले में कथित शार्प शूटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्व सरकारी ठेकेदार सोनी की गुरुवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शार्प शूटर अंकित यादव उर्फ टुंडा, जसवंत सिंह, नरेश शर्मा, ऐश कुमार चौबे और शैलेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सोनी ने 2015-16 में कथित तौर पर एक ठेकेदार जसवंत सिंह को 4.60 लाख रुपये का चेक दिया था लेकिन वह चेक बाउंस हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने कहा कि बाद में कुछ अन्य भुगतानों पर भी उनका विवाद था और सोनी ने बाद में कथित तौर पर सिंह और अन्य को परेशान करने के लिए उनके द्वारा लिए गए कार्यों की जानकारी हासिल करने के लिए आरटीआई आवेदन दिया था।पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद, विदिशा में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा; मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार विदिशा की एसपी मोनिका शुक्ला ने कहा कि जांच के दौरान मिले सुरागों पर काम करते हुए यादव और चार अन्य को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सिंह और अन्य ने सोनी से छुटकारा पाने के लिए कथित तौर पर यादव को उसकी हत्या के लिए एक से दो लाख रुपये की सुपारी दी। यादव पर हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों ने यादव  को कथित तौर पर 25 हजार रुपये का अडवांस पेमेंट किया और उसके लिए एक देशी पिस्तौल की भी व्यवस्था की।

गुरुवार शाम को यादव ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सोनी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। सोनी यहां किसी काम से गए थे। एसपी शुक्ला ने कहा कि जांच के दौरान मिले सुरागों पर काम करते हुए यादव और चार अन्य को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच की जा रही है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर हत्या के इस मामले का खुलासा करने वाले पुलिस दल को दस हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।

Tags :

जरूरी खबरें