Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

: सीहोर,पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,छापेमार कार्रवाई से हड़कंप,10 को किया गिरप्तार

Aditi News Team

Tue, Nov 9, 2021

मध्यप्रदेश के सीहोर में शिवसेना नेता के घर से सेक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने मौके से कार, नकदी जब्त की है। चार लड़कियों, तीन ग्राहक के साथ ही महिला मैनेजर, संचालिका व चालक को पकड़ा है। जिस महिला के घर यह कार्रवाई हुई है वह खुद को समाजसेविका बताती है और शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीहोर बस स्टैंड के पास स्थित अनुपमा तिवारी के मकान पर छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया लेकिन कोई भाग नहीं सका। पुलिस ने चार लड़कियों व तीन ग्राहकों सहित एक ड्राइवर, एक संचालिक और महिला मैनेजर है को गिरप्त में लिया है एवं पुलिस ने 28,710 रुपये नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से नशे का सामान भी मिला है। सभी लड़कियां भोपाल के पास की बताई जा रही हैं जिनको इंदुलता नामक महिला मैनेजर मकान में लाती थी ।

अनुपमा तिवारी के बारे में जानकारी मिली कि वह 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव  लड़ चुकी है और खुद को समाजसेविका बताती है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से उसे कुछ साल पहले योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया था

Tags :

जरूरी खबरें