Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: होशंगाबाद,अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी<br>5 पोकलेन किए गए जप्त

Aditi News Team

Tue, Nov 24, 2020

होशंगाबाद,जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। लगातार कार्यवाही के इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग  की टीम द्वारा मंगलवार 24 नवंबर को संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 5 पोकलेन मशीन जप्त की गई । प्राप्त  जानकारी अनुसार होशंगाबाद के हुरियापीपर, आंचलखेड़ा देवलाखेड़ी नीम साड़ियां में खदान क्षेत्र में उत्खनन करते पाए जाने पर  1 -1 पोकलेन इस तरह 4 एवं बसोढ़ बाबा से अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 1 पोकलेन मशीन  जप्त की गई। उक्त प्रकरण में रेत नियम 2019 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। विगत दिवस जिले में 170 से अधिक अवैध उत्खनन कर्ता एवं परिवहन कर्ताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज की कार्रवाई की गई है।
    आज की गई कार्रवाई के दौरान जिला खनिज अधिकारी श्री शशांक शुक्ला एवं खनिज निरीक्षक सहित राजस्व एवं होमगार्ड की टीम उपस्थित रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें