Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार

Aditi News Team

Wed, Apr 27, 2022
350 किलोग्राम महुआ लाहन व 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 2 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त गोटेगांव के ग्राम टिकरी में आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 350 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 17 हजार 900 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 2 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रेत परिवहन करने वाले तीन वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 0751, एमपी 34 एच 0275 और एमपी 49 एए 1555 को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। इन प्रकरणों में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ओव्हर लोड रेत- गिट्टी व बगैर ईटीपी के 8 वाहन जब्त खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई नरसिंहपुर, कलेक्टर  रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 25 एवं 26 अप्रैल को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस सिलसिले में 25 अप्रैल को खनिज विभाग की टीम ने ओव्हर लोड रेत के 3 डम्फर, ओव्हर लोड गिट्टी के दो डम्फर एवं बगैर ईटीपी के दो डम्फर पकड़े। इसी तरह 26 अप्रैल को ओव्हर लोड गिट्टी का एक डम्फर पकड़ा गया। इस तरह खनिज विभाग की टीम द्वारा दो‍ दिन में कुल 8 वाहन जब्त किये गये। इनमें अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें