Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: 180 किलोग्राम महुआ लाहन, 5 लीटर हाथ भट्टी व 93 मदिरा जब्त

Aditi News Team

Sun, Jan 15, 2023
180 किलोग्राम महुआ लाहन, 5 लीटर हाथ भट्टी व 93 मदिरा जब्त अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर, 15 जनवरी 2023. जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार शुक्रवार 13 जनवरी को वृत्त गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम गर्धा, चिरहकला, खकरिया एवं दिघोरी में दबिश देकर 180 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल), 5 लीटर हाथ भट्टी, 28 पाव देशी मदिरा प्लेन, 26 पाव मसाला एवं 39 अंग्रेज़ी शराब गोवा मदिरा जब्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 17 हजार 120 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें