Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

draft title

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

अतिथियों ने की जमकर सराहना की खरिददारी

मास्टरमाइंड सिद्धार्थ सहित 5 पकड़े; 21 बर्तन बरामद

: 20 वर्षों से सक्रिय कुख्यात सटोरिया ,फड़वाज, अवैध हथियारों के सौदागर एवं दहशतगर्द अलीम कसेड़ी के काली कमाई से ठक्कर ग्राम में अवैध रूप से निर्मित कराये गये आलीशान दुमंजिला मकान जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रूपये है, को जबलपुर पुलिस ने किया जमीदोंज

Aditi News Team

Fri, Jun 9, 2023
20 वर्षों से सक्रिय कुख्यात सटोरिया ,फड़वाज, अवैध हथियारों के सौदागर एवं दहशतगर्द अलीम कसेड़ी के काली कमाई से ठक्कर ग्राम में अवैध रूप से निर्मित कराये गये आलीशान दुमंजिला मकान जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रूपये है, को जबलपुर पुलिस ने किया जमीदोंज कुख्यात सटोरिये अलीम जिसके विरूद्ध 40 से अधिक जुएं, सट्टे, अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, विस्फोटक पदार्थ, मारपीट जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है कुख्यात बदमाश अलीम कसेड़ी का पूर्व में 2 बार हो चुका है जिला बदर कुख्यात सटोरिया अलीम कसेड़ी वर्ष 2002 से लगातार सक्रिय रहकर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है जिस पर 18 जुआ एवं सट्टा से संबंधित प्रकरण, 11 गंभीर रूप से मारपीट एवं अवैध वसूली से संबंधित प्रकरण, 7 अवैध हथियार एवं विस्फोटक पदार्थों से संबंधित प्रकरण एवं एक हत्या का प्रयास सहित तीन अन्य अपराध पंजीबद्ध है इसके अतिरिक्त वर्ष 2014 एवं 2019 में अलीम कसेड़ी का जिला बदर भी किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी अलीम कसेड़ी की आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा हाल ही में क्राइम मीटिंग में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के दिए थे निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कान्त विद्यार्थी की जबलपुर पदस्थापना के 2 माह में ही माफियाओं के विरुद्ध की गई तबाड़तोड़ कार्यवाहियां मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह द्वारा भू-माफियाओ के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं । निर्देशों के तहत पुलिस महानिदेशक म.प्र. श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री आर.आर.एस. परिहार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही हेतु जिले में टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 9-6-2023 को कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), नगर निगम कमिश्नर श्री स्वप्निल वानखडे (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल अंतर्गत कुख्यात सटोरिये अलीम कसेड़ी पिता शहीद मंसूरी उम्र 50 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम कसाई मंडी थाना हनुमानताल जिसके विरूद्ध लगभग 3 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है के द्वारा सट्टे एवं जुए की अवैध कमाई से निर्मित कराये गये आलीशान दुमंजिला मकान जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रूपये है, को जमीदोंज किया जा रहा है। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखलेश गौर, नायब तहसीलदार श्री आकाशदीप नामदेव, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी, थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेश मिश्रा, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी, थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट मय बल के साथ एवं पुलिस लाईन का बल तथा नगर निगम सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी श्री सागर बोरकर अतिक्रमण दस्ता के साथ मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें