Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

: Hosangabad अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी,<br>2600 किलोग्राम महुआ लाहन 145 लीटर कच्ची शराब जब्त

Aditi News Team

Wed, Feb 10, 2021

होशंगाबाद। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।  इसी क्रम में अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रह, निर्माण,विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी तथा एसडीओपी पिपरिया  शिवेंदु जोशी के  मार्गदर्शन में बुधवार 10 फरवरी को  पिपरिया के कुचबंदिया मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड में पुलिस और आबकारी  की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।  3 घंटे  चली इस  कार्रवाई में 14 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत कायम किए गए, 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि 03 प्रकरणों में विवेचना प्रारम्भ की गई।
   कार्यवाही में कुल 2600 किलोग्राम महुआ लाहन और 145 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई जो 110 कुप्पे,15 मटके और 05 ड्रम में रखी गई थी, मदिरा बनती हुई  04 भट्ठियां भी मौके से बरामद हुई।  जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग  1 लाख 55 हजार रुपए  है।
   कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार,  यू एस राजपूत, रिपुदमन् सिंह, एम एल तिवारी और राजकुमार शाक्य, आबकारी मुख्य आरक्षक सुंदर सिंह, कैलाश अखंडे, महेंद्र कुमार,आकाश रघुवंशी, सतीश पटेल, हेमंत चौधरी आरक्षक, महिला आरक्षक आकांक्षा शर्मा, निधि तिनगुरिया, सैनिक दयालाल प्रजापति, संतोष, परमेश्वर पटेल उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें