Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: Indore राशन माफिया के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Aditi News Team

Thu, Jan 28, 2021

इंदौर। जिला प्रशासन तथा नगर निगम के संयुक्त दल राशन माफिया श्याम दवे के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज भी की गई। जांच में पाया गया था कि प्रेमलता दवे एवं श्याम दवे द्वारा मोती तबेला मकान नंबर 13/3  में 216 वर्गमीटर एवं 18/3 में 282 वर्गमीटर एवं 19/3 में 174 वर्गमीटर एवं 20/3 मे 273 वर्गमीटर का अवैध निर्माण किया गया है, जिसे विगत दिवस निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जो आज भी निरंतर जारी रही। विदित हो कि उक्त मकान अंदर गलियों व घनी बसावट में होने से इनका अवैध निर्माण मशीनो द्वारा तोड़ा जाना संभव नही होने से निगम द्वारा मैन्यूअल व घन हथौडे से तोडा जा कर रिमूव्हल कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त श्री देवेन्द्रसिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी श्री पी.आर. अरोलिया, रिमूव्हल अधिकारी श्री अश्विन कल्याणे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें