Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: Jabalpur आबकारी अमले की कार्यवाही में 180 लीटर महुआ लाहन, 14 लीटर हाथ मदिरा और 26 पाव देशी मदिरा बरामद

Aditi News Team

Sun, Feb 21, 2021

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय को रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग के अमले ने आज शनिवार को आबकारी वृत्त शहपुरा दक्षिण (अ) के ग्राम  बंशीपुर, भमकी, कलोन, मालकछार, शीतलपुर एवं छपरैट में दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से 180 किलोग्राम महुआ लाहन, 14 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 26 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की है।
       आबकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी जी एल मरावी के अनुसार कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क ) एवं (1) (च) के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी डी लाहौरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक नरेन्द्र उईके, आबकारी आरक्षक राकेश जादौन एवं नगर सैनिक शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें