Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: क्राईम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में  05 किलो 955 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये का जप्त

Aditi News Team

Tue, Mar 4, 2025
क्राईम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में  05 किलो 955 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये का जप्त   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रदीप कुमार शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच आर पाण्डे के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर की टीम द्वारा 5 किलो 955 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।   दिनंाक 3-3-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सचिन सोनी नाम का व्यक्ति अपने पास नीले सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे गुरहा तालाब के पास बरगद के पेड़ के पास घूम रहा है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान गुरहा तालाब के पास बरगद के पेड़ के सामने क्राईम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति अपने पास नीले सफेद रंग की बोरी लिये खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसंने पूछताछ पर अपना नाम सचिन सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी गुरहा तालाब संजीवनी नगर बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर बोरी में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, तौल करने पर 5 किलो 955 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये का होना पाया गया, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना संजीवनीनगर में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका :-* आरोपी केा अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक विनोद कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक शारदा त्रिपाठी, सतेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक यशवंत कौरव तथा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, अटल जंघेला, आरक्षक त्रिलोक पारधी, राजेश मातरे, विनय सिंह, राजेश मिश्रा एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें