Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

: Narsinghpur सुआतला पुलिस ने सगौन की लकडी की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार कर अवैध रूप से परिवहन जा रही 34 नग सागौन की सिल्ली जप्त की

Aditi News Team

Fri, Feb 5, 2021

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध व्यापार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलें के विभिन्न थानो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के तहत थाना सुआतला पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक पिकअप वाहन जिसमे अवैध रूप से सागौन की तस्करी की जा रही है एवं भारी मात्रा में सागौन रखे हुए है जो ग्राम खैरी लेकर जा रहा है।
थाना सुआतला पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सुआतला उनि विजय सेन, उनि दिव्या सनोडिया, आरक्षक कपिल, आरक्षक विवेक, आरक्षक उमेश, आरक्षक अनिल, आरक्षक भगवानदास, आरक्षक राजकुमार की टीम द्वारा ग्राम खैरी पहुचकर घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप सूचना अनुसार एक पिकअप वाहन आता हुआ दिखायी दिया जिसे रोकने पर उसने भागने का प्रयास किया गया किंतु टीम द्वारा हिकमत अमली से उसे रोककर चालक से पूछताछ की गयी जिसने अपना नाम रतनेश पिता उमाशंकर जायसवाल निवासी बिलहरा होना बताया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर 14 नग सागौन की सिल्ली जप्त की गयी। आरोपी रतनेश जायसवाल द्वारा अवैध सागौन की तस्करी करने पर गिरफ्त में लिया गया एवं उससे गहनता से पूछताछ की गयी पूछताछ पर उसके द्वारा ग्राम खैरी में झाडी में छिपाकर रखी गयी 20 सिल्ली रखी होना कबूल किया गया। जिसे पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जप्त की गयी।
सागौन की तस्करी में लिप्त गिरफ्तार किए गए आरोपी रतनेश जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 34 नग सागौन की सिल्ली जप्त होने पर तस्करी में लिप्त वाहन क्रमांक एमपी 38 जी 0128 को भी धारा 41 (1-4) जा.फौ. धारा 379 भादवि के तहत जप्त किया गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें