Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

: इंदौर,देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को सर्वोत्तम विश्वविद्यालय की सूची में सम्मिलित कराना हमारा लक्ष्य - मंत्री डॉ. यादव

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

इंदौर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिक्षक देश को दिशा प्रदान करते हैं। उनके नेतृत्व में ही देश का भविष्य निर्मित हो रहा है। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास के लिए हम सतत रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को देश की सर्वोत्तम विश्वविद्यालय की सूची में सम्मिलित करना हमारा लक्ष्य है। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्थित शिक्षा संस्थान विश्व के उन्नत संस्थानों से टक्कर ले सके इसके लिए राज्य शासन दृढ़ संकल्पित है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को इंदौर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए यह बात कही।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की    कुलपति डॉ. रेनू जैन ने कहा कि भारत को विश्व गुरु के नाम से जाना जाता रहा है। उन्होंने शिक्षकों के महत्व को समझाते हुये कहा कि यदि रामकृष्ण परमहंस नहीं होते तो विश्व को कभी स्वामी विवेकानन्द नहीं मिलते। हमारे देश की शिक्षा और संस्कृति के समन्वय से ही हमने विश्व मानचित्र पर अपने लिए एक अलग स्थान बनाया है।

Tags :

जरूरी खबरें