Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: उपसंचालक लोक शिक्षण ने डीईओ के साथ बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Mar 20, 2023
उपसंचालक लोक शिक्षण ने डीईओ के साथ बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण गाडरवारा। बीते सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओ के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा का निरीक्षण भोपाल से लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक जे पी सिन्हा ने जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के साथ किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय एवं चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा संबंधी प्रपत्र भरने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सूखाखेरी में विद्यालय का नाम दीवाल पर लिखवाने, बारहाबड़ा परीक्षा केंद्र पर परिसर की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नांदनेर के शासकीय उ मा विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कक्षो की साफ सफाई कराने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के समय परीक्षार्थी विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र हल कर रहे थे। निरीक्षण के समय देवेश वैद्य एवं वीरेंद्र चौरसिया भी साथ रहे।

Tags :

जरूरी खबरें