Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

: एक शिक्षक के मन की बात

Aditi News Team

Thu, May 25, 2023
एक शिक्षक के मन की बात आज मध्यप्रदेश हाई स्कूल एवम हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ गए हैं।कुछ चेहरे प्रसन्न है कुछ पर दुःख की रेखाएँ हैं,कुछ भविष्य के आकाश में कुलाँचे लगा रहे हैं तो कुछ असफलता के आँसुओं की नदी के किनारे उदास बैठे हैं। इस परिणाम का प्रभाव बच्चों से ज्यादा उनके अभिभावकों पर है। सभी एक बात याद रखें कि यह परिणाम मात्र एक साल की मेहनत का फल है,इसका प्रभाव बहुत सीमित है,निश्चित रूप से सफलता आशाओं को पंख लगा देती है और असफलता मन को नीचे गिराती है,परन्तु एक वर्ष का परिणाम पूरे जीवन को निर्धारित नहीं करता,ऐसे कई उदहारण हैं जो बच्चे मेरिट में आये वो पीछे रह गए और जो असफल हो गए तो वो आज सफलता की चोटी पर हैं,अतः जो सफल हैं वे ध्यान रखें कि अतिआत्मविश्वास में वो पीछे न रह जाएं एवम जो असफल हैं उदास न हों क्योंकि उनकी सफलता के मार्ग यहीं से खुलेंगे। मेरा सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चों को परिणामों के प्रभाव से मुक्त करें और उन्हें धरातल पर रखें जिनके बच्चे सफल हैं वो खुशियाँ अवश्य मनाएं पर ये खुशियाँ उनके आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने पाएं,जिनके बच्चे असफल हैं वो अभिभावक भी ज्यादा दुःख न मनाएं बल्कि अपने बच्चों का सम्बल बन उन्हें इस क्षणिक दुख से निजात दिलायें। एक शिक्षक के नाते मैं सभी सफल विद्यार्थियों एवम उनके माता पिता को बधाई देता हूँ साथ ही जो असफल रहें है या कहूँ जो जरा पीछे रह गए हैं उनको भी बधाई देता हूँ क्योंकि वो सफलता के द्वार पर खड़े हैं। शिक्षा विभाग एवम कलेक्टर महोदया को बधाई कहते हैं कि सेनापति अगर दमदार हो तो प्राणहीन सिपाही भी प्राण की बाजी लगा कर लड़ता है। पूरे प्रदेश में नरसिंहपुर अब्वल है तो इसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत के साथ साथ कलेक्टर महोदया सुश्री ऋजु बाफना जी एवम जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीय कुर्मी जी को भी जाता है।जिन्होंने शिक्षकों को उचित माहौल और मार्गदर्शन प्रदान किया। 10 वीं में 80.29%और 12 वीं में 75.25% परिणाम शिक्षा के सुखद भविष्य के संकेत हैं।बारहवीं के परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त जिला यानी नरसिंहपुर से दूसरे स्थान पर जो जिला है वह करीब 10% कम है। यानी कोई आसपास भी नहीं है। इस सुखद परिणाम के लिए कलेक्टर महोदया सुश्री ऋजु बाफना जी एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी जी व नरसिंहपुर जिले के समस्त प्राचार्य एवम शिक्षकों का अभिनंदन है। सुशील शर्मा की कलम से

Tags :

जरूरी खबरें