Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान 12 जनवरी को

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021


गाडरवारा। 12 जनवरी दिन मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट गाडरवारा के डायरेक्टर मुकेश बसेडिया द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए कोरोना संक्रमण काल मे शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बन्द होने की स्तिथि में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत संचालित मोहल्ला कक्षाओं में उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक - शिक्षिकाओं का सम्मान कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे से नर्मदा कालोनी स्थित माँ विजयासन इंस्टीट्यूट परिसर में रखा गया है। कार्यक्रम निर्देशक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की साईंखेड़ा विकासखण्ड में कुल सात जनशिक्षा केंद्र है । कार्यक्रम में प्रत्येक जन शिक्षा केन्द्र से मोहल्ला कक्षाओं में पढ़ाने वाले 5 उत्कृष्ट शिक्षक - शिक्षिका का सम्मान होना है। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर सभी से उपस्थिति की अपील की गई है ।

Tags :

जरूरी खबरें