Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,एपीसी ने किया शालाओं का अवलोकन

Aditi News Team

Sun, Dec 19, 2021

दक्षता उन्नयन के माध्यम से जाँचा बच्चों का शैक्षिक स्तर

गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी चंदन शर्मा ने साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सांगई, प्राथमिक शाला नीमच, भोंरगढ़, प्राथमिक शाला नब्बा टोला एवं टोला पड़ेला बमौहरी कला का अवलोकन किया। सांगई में उन्होने पहली एवं दूसरी में बच्चों को गतिविधि कराई एवं शिक्षको के कार्यो की सराहना की। नीमच में छात्र सौरभ जाटव द्वारा सामान्य जानकारी के दिये गए उत्तरों की सराहना की। इसके अलावा बमौहरी कला के नब्बा एवं पड़ेला टोला प्राथमिक शालाओं में भी उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिक स्तर को सराहा । शालाओं के अवलोकन के दौरान उन्हें शिक्षक उपस्थित मिले।

Tags :

जरूरी खबरें