Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,गृह संपर्क अभियान शुरू,शाला त्यागी बच्चों से सम्पर्क कर रहे शिक्षक

Aditi News Team

Thu, Jul 22, 2021

गाडरवारा। वर्तमान समय मे कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के समस्त स्कूल बंद है सिर्फ शैक्षणिक स्टाफ़ स्कूल में उपस्थित होकर प्रवेश सबंधी कार्य कर रहे है। स्कूल खुलने के पूर्व नवप्रवेशी व शाला त्यागी छात्र छात्राओं के स्कुलो में प्रवेश हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र ने गृह सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बीते गुरुवार को ग्राम साँगई एवं आमपुरा में एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक धनराज सिंह धानक एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने शाला त्यागी एवं प्रवेश लेने में अरुचि दिखा रहे छात्र छात्राओं के घर जाकर उनके पालकों से गृह सम्पर्क करते हुए बच्चों का नाम स्कूल में दर्ज कराने एवं उनसे कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बचाव हेतु मास्क लगाने एवं वेक्सीन लगवाने की अपील की। उक्त अवसर पर शिक्षको ने पालकों को बताया की स्कूल बंद होने के बाद भी व्हाट्सअप्प समूहों के जरिये प्रतिदिन डिजिलेप सामग्री द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई होती है अतः अपना एंड्रॉयड मोबाइल बच्चों को पढाई हेतु जरूर दें।उल्लेखनीय है की राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 31 जुलाई तक गृह सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शाला में प्रवेश हेतु लक्षित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं विभिन्न कारणों से शाला त्यागी बच्चों का स्कुलो में पुनः प्रवेश कराने सबंधी कार्य सम्पादित करके उसकी जानकारी एम शिक्षा मित्र पर शिक्षको को दर्ज करनी है।

Tags :

जरूरी खबरें