Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Jun 29, 2022
चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय कन्या नवीन विद्या भवन में नगरीय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सेंस (मतदाता जागरूकता) गतिविधियो के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक चित्र बनाकर मतदान जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया । इस मौके पर प्राचार्य आरती पाठक ने कहा कि नपा चुनाव मे सभी लोग मतदान करने के प्रति आमजनों को प्रेरित करें।बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि लोगो को मतदान का महत्त्व बताना बेहद जरूरी है इसीलिए सभी लोग अपने मुहल्ले के लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करें। नपा सीएमओ जयश्री चौहान ने कहा कि छात्र छात्राएँ अपने परिवार सहित आसपास के लोगो को 6 जुलाई को मतदान करने की जानकारी दें । इस अवसर पर शिक्षको, नपा कर्मियों एवं छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें