Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: गाडरवारा,चीचली एवं सुखाखेरी में शिक्षण संवाद आयोजित

Aditi News Team

Fri, Oct 8, 2021

गाडरवारा। गत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण से संबंधित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चीचली में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या द्वारा हिंदी, गणित, पर्यावरण, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के साप्ताहिक अभ्यास प्रश्न पत्र पूर्ण करके विश्लेषण प्रपत्र बनाने के सुझाव दिए। विश्लेषण उपरांत जो प्रश्न अधिकांश छात्र-छात्राओं द्वारा सही हल नहीं किए गए हैं उनके पुनः अध्यापन के सुझाव दिए गए। क्लस्टर कोर कमेटी के सदस्य सत्यम ताम्रकार द्वारा गणित विषय के लर्निंग आउटकम के अंतर्गत मुद्रा तथा समय संबंधी कठिनाइयों का टीएलएम के माध्यम से समाधान किया गया। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के क्लस्टर प्रभारी सुनील सोनी एवं सुखाखेरी में लेखराम गौतम सहित अन्य विषय विशेषज्ञों के द्वारा संवाद कार्यक्रम में विषयवार समस्याओं का निदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें