Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: गाडरवारा,छात्र छात्राओं को दी विदाई

Aditi News Team

Mon, Mar 15, 2021

गाडरवारा। विगत दिवस ग्राम साँगई अंतर्गत आमपुरा में एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला साँगई की मुहल्ला कक्षा में 8 वी के छात्र छात्राओं को कक्षा शिक्षक मधुसूदन पटैल के सौजन्य से आयोजित विदाई समारोह में उपहार देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक डी एस धानक ने अपने उदबोधन में कहा की इस सत्र में कोरोना के चलते वर्षभर शासन के आदेशानुसार बच्चों को स्कूल न बुलाने के निर्देश थे जिसके कारण मुहल्ला कक्षाएँ पढ़ाई का सशक्त माध्यम बनी। आप सभी ने मुहल्ला कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई की इस हेतु आप सभी साधुवाद के पात्र है । माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा की स्कुलो में कक्षा 6 व 7 वी के छात्र छात्राएं संयुक्त रूप से 8 वी के छात्र छात्राओं को विदाई देते रहे है लेकिन इस वर्ष स्कूल बंद होने के चलते ऐसा संभव नही हो पाया तो मैने स्वयं पहल करके छात्र छात्राओं के मनोबल को बनाये रखने के लिए विदाई दी है। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक ने किया । विदाई कार्यक्रम में निःशुल्क शिक्षा देने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे , माध्यमिक शिक्षक दशरथ प्रसाद जाटव, प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक, सुरेश चौहान, पुरुषोत्तम मेहरा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें