Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: गाडरवारा,डीईओ ने सीएम राईज विद्यालय में किया प्रवेशोत्सव का शुभारंभ 

Aditi News Team

Sat, Jun 18, 2022
डीईओ ने सीएम राईज विद्यालय में किया प्रवेशोत्सव का शुभारंभ गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने साईंखेड़ा के सीएम राईज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं को माला पहनाकर उनका स्कूल में प्रवेश कराया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सीएम राईज स्कुलो को खोलने का उद्देश्य है कि एक ही परिसर में सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा एव पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिले। उन्होंने स्कूल के शिक्षको से कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से सभी कालखंड संचालित हो एवं सभी शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए अच्छे से अच्छा शिक्षण कार्य छात्र छात्राओं के मध्य कराएं। उन्होंने स्कूल परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई , पेयजल एवं छात्र छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर व्यवस्था के निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीईओ श्रीमती विल्सन के साथ जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटैल भी साथ थे। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, मनीष शंकर तिवारी , प्रियंका अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें