Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: गाडरवारा,परीक्षा परिणाम तैयार करने में जुटे शिक्षक

Aditi News Team

Sun, Mar 21, 2021

गाडरवारा। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षक इन दिनों वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार करने की कवायद में जुटे हुए है । विदित हो कि शेक्षणिक सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण के कारण शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में बच्चों को न बुलाने के निर्देश थे जिसके चलते मुहल्ला कक्षाओं में पढ़ाई कराने के निर्देश थे एवं डिजिलेप सामग्री के जरिये भी व्हाट्सअप्प पर छात्र छात्राओं ने पढ़ाई की थी जिस आधार पर इस बार वर्कशीट आधारित मूल्यांकन कराया गया। वर्कशीट आधारित मूल्यांकन में छात्र छात्राओ को माह जनवरी फरवरी व मार्च की वर्कशीटें मुहल्ला कक्षाओ में वितरित कर उन्हें निश्चित समय सीमा में हल कर जमा करने हेतु निर्देश दिए गए थे अब उन्ही वर्कशीटो का मूल्यांकन स्कुलो में जारी है । ग्राम सांगई के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने बताया की 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित करना है इस वजह से वर्कशीटों को जांचकर मूल्यांकन अभिलेख व प्रगति पत्रक तैयार करने में हम सभी जुटे हुए है। ग्राम बगदरा के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की समय पर परीक्षा परिणाम देना हम सभी के लिये चुनोती है लेकिन सभी के सहयोग से हम लोग तय समय सीमा में नतीजे घोषित कर देंगे।

Tags :

जरूरी खबरें