Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: गाडरवारा,बच्चों की शत प्रतिशत सर्वे में हो,सिंह

Aditi News Team

Thu, Nov 11, 2021

गाडरवारा। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में चयनित शालाओं के चयनित छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्तिथि हो। 12 नवम्बर को सर्वे वाले दिन चयनित शालाओं में चाक चौबंद व्यवस्थाएं रहे। उक्ताशय के निर्देश गत दिवस राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से जिले के दौरे पर आई जिला प्रभारी श्रीमती प्रमिला सिंह ने गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत काबरा मेमोरियल स्कूल गाडरवारा, एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमगांव छोटा, गायत्री विद्यापीठ कौंडिया, जवाहर नवोदय स्कूल बोहानी, शासकीय प्राथमिक शाला पनारी में एनएएस की तैयारियों के अवलोकन के दौरान शिक्षको को दिए। उन्होंने बीटीआई स्कूल गाडरवारा में भी पहुँचकर रसायन शास्र के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित की गई प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा की। उनके साथ शालाओं के भ्रमण के दौरान डाइट से विकासखण्ड प्रभारी संजय शर्मा, बीआरसी चन्दन शर्मा, प्रसन्न खत्री, बीएसी संदीप स्थापक, जनशिक्षक प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, शिक्षक सुरेंद्र पटैल, पवन राजौरिया आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य् मधुसूदन पटैल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Tags :

जरूरी खबरें