Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

: गाडरवारा,मनीष तिवारी की कक्षाओं का हुआ दूरदर्शन पर प्रसारण

Aditi News Team

Thu, Sep 9, 2021

गाडरवारा। कोरोना महामारी के चलते मध्यप्रदेश में दो वर्षों से विद्यालय या तो बन्द है या आंशिक रूप से संचालित हो रहे है। ऐसे में विद्यार्थियों का अध्ययन प्रभावित न हो इसके लिए मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा दूरदर्शन के मध्यप्रदेश चेनल के माध्यम से हमारा घर हमारा विद्यालय योजना अंतर्गत अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के गाडरवारा निवासी माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी के लर्निंग कंटेंट्स को भी सम्मिलित किया गया है। मनीष तिवारी के द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य कराया जाता है। जिसमें उनके द्वारा तैयार लर्निंग कंटेंट्स का प्रसारण भी दूरदर्शन के मध्यप्रदेश चेनल पर किया जा रहा है। श्री तिवारी की इस उपलब्धि पर जिले के ओ आई सी मुकेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त शिक्षा परिवार नरसिंहपुर के द्वारा प्रसन्नता प्रकट की गई है।
ज्ञात हो कि मनीष शंकर तिवारी द्वारा लगातार आईसीटी माध्यम का प्रयोग कर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों पिपरिया कला तथा पीपरपानी में प्रोजेक्टर माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जाता रहा है।उनकी इस उपलब्धि पर साथी शिक्षक नागेंद्र त्रिपाठी, मलखान मेहरा, वेणीशंकर पटैल ,संदीप स्थापक मधुसूदन पटैल, सुरेन्द्र पटैल आदि के द्वारा शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है मनीष तिवारी द्वारा हमेशा ही पढाई के लिए नये नये प्रयोग किये जाते रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें