Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,लापरवाही के चलते प्राथमिक शिक्षक निलंबित

Aditi News Team

Wed, Sep 29, 2021

गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने एक आदेश जारी कर एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अजन्दा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर को अनियमितताओं के चलते मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है की प्राचार्य शासकीय उ मा विद्यालय बनवारी द्वारा 11 सितंबर को एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अजन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर अनुपस्थित पाए गए एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी भी विद्यालय में नही पाई गई । निरीक्षण के दौरान उनके साथी शिक्षक ने बताया की श्री ठाकुर उपस्थिति पंजी दो तीन माह से अपने पास रखे हुए है। आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है की श्री ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था जिसका उन्होंने कोई भी उत्तर प्रस्तुत नही किया । श्री ठाकुर का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय साईंखेड़ा रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें