Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे छिपाकर,बाहन छोड़कर आरोपी फरार,जबलपुर से भोपाल तरफ एन एच 45 से ले जा रहे थे

नाबालिग पीड़ितों की पहचान सोशल मीडिया पर साझा न करें

दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

: गाडरवारा,विज्ञान प्रशिक्षण 10 दिसंबर को

Aditi News Team

Wed, Dec 8, 2021

गाडरवारा। विज्ञान प्रदर्शनी अंतर्गत विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान अंतर्गत "जादू नही विज्ञान है -समझना समझाना आसान है" कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों एवं विज्ञान मेले के आयोजन के संबंध में चीचली, साईंखेड़ा एवं चांवरपाठा ब्लॉक के प्रत्येक शासकीय हाईस्कूल एवं हायरसेकेडरी स्कूल में प्रायोगिक कार्य कराने वाले विज्ञान या गणित शिक्षको का एक दिनी प्रशिक्षण 10 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटेल ने बताया की विद्यार्थियों को विभिन्न चमत्कारिक घटनाओं के पीछे निहित विज्ञान के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जादू नही विज्ञान है समझना समझाना आसान है कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन शाला स्तर पर 14 दिसम्बर को, ब्लॉक स्तर पर 16 दिसम्बर को एवं जिला स्तर पर 18 दिसम्बर को किया जाना है। विज्ञान मेलो के आयोजन से जुड़ी तैयारियो के मद्देनजर ही उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिले एवं ब्लॉक के विज्ञान एवं सहायक विज्ञान अधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में 22 नवम्बर को हो चुका है। प्रशिक्षण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने समस्त संकुल प्राचार्यो को आदेश जारी कर गणित एवं विज्ञान विषय शिक्षको को मॉड्यूल के साथ उपस्थित कराने के निर्देश दिए है।

Tags :

जरूरी खबरें