Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा,शाला परिसर में अतिक्रमण से हो रही परेशानी

Aditi News Team

Sun, May 30, 2021

गाडरवारा। समीपी ग्राम पंचायत धोखेड़ा अंतर्गत ग्राम नीमच की शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में एक ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधानपाठक रूपेश कौरव ने तत्सबन्ध में एसडीएम कार्यालय गाडरवारा पहुँचकर लिखित मे अतिक्रमण होने की जानकारी देकर अतिक्रमण हटवाने का निवेदन किया है। एसडीएम के नाम दिए गए आवेदन में उल्लेखित किया गया है की शासकीय प्राथमिक शाला नीमच में ग्रामीण लक्ष्मीकांत कुशवाहा द्वारा शाला परिसर में अतिक्रमण करते हुए मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसके चलते शाला के बच्चों हेतु खेल मैदान नही बच पा रहा है। शाला के प्रधापाठक द्वारा अतिक्रमण होने की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम रोजगार सहायक को भी समय पर दी लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग अतिक्रमण हटवाने हेतु नही किया गया। अतिक्रमण होने की सूचना शाला के प्रधानपाठक द्वारा साईंखेड़ा बीईओ एवं बीआरसी को भी दी है। उल्लेखनीय है की शासकीय प्राथमिक शाला नीमच मे कुल 62 बच्चे पढ़ते है, ऐसे मे अतिक्रमण हटवाने में प्रशासन क्या पहल करता है ये देखना दिलचस्प होगा

Tags :

जरूरी खबरें