Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: गाडरवारा,संयुक्त संचालक एवं डीईओ ने किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Thu, Jun 9, 2022
संयुक्त संचालक एवं डीईओ ने किया निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ रामकुमार स्वर्णकार ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के साथ साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के संपूर्ण परिसर सहित प्राचार्य कक्ष,कमरों , प्रयोगशाला कक्षों , स्टाफ रूम , पेयजल व्यवस्था, बालक -बालिका एवं स्टाफ प्रसाधनों को देखा। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय में पुताई एवं रंगाई के कार्य की प्रशंसा की एवं स्कूल में शिक्षको एवं स्टाफ के संयुक्त रूप से बैठने की व्यवस्था बनाने की बात कही। निरीक्षण के समय उन्होने स्कूल के शिक्षको एवं कर्मचारियों से परिचय लेते हुए उन्हें बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री स्वर्णकार ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग की मंशा है कि सीएम राईज स्कूल सभी स्कुलो से बेहतर बने। सभी शिक्षक व कर्मचारी विभाग की मंशा के अनुरूप यहाँ बेहतर शिक्षा का माहौल बनाये जिससे कि छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधाएं एवं शिक्षा मिल सके। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विल्सन ने कहा कि स्कूल की व्यवस्थाओं में जो कमी है या जो कार्य अधूरे है उन्हें जल्द पूर्ण कराये एवं अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिलाने मे सभी सार्थक पहल करें। इस अवसर पर निरीक्षण के समय डीईओ के जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल एवं सहायक शिक्षक सिराज अहमद सिद्दीकी भी पूरे समय साथ रहे। इस मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, वेनीशंकर पटैल, लालसिंह लोधी, मनोहर पटैल, भानुप्रताप राजपूत,पूनम बसेडिया , तृप्ति नेमा सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें