Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,साँगई में शिक्षकों ने घर घर वितरित की पुस्तकें

Aditi News Team

Mon, Aug 16, 2021

गाडरवारा। प्रदेश में इन दिनों कोविड 19 संक्रमण के चलते शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालायें बंद है। शालायें बंद होने की स्तिथि में स्कुलो में सिर्फ शिक्षक कार्य करते है एवं छात्र छात्राओं के प्रवेश पर रोक है। ऐसी स्तिथि में डिजिलेप सामग्री के जरिये बच्चों की पढ़ाई व्हाट्सअप्प ग्रुप बनाकर की जाती है। नए शेक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में निःशुल्क पुस्तक वितरण भी शुरू हो गया है। बीते सोमवार को समीपी ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक डी एस धानक की अगुवाई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, श्रीमती किरणलता ठाकुर एवं श्रीमती लता कहार के साथ बच्चों के घर घर जाकर उन्हें पुस्तकें वितरित कर पुस्तक वितरण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर शिक्षको ने बच्चों के पालकों से बच्चों की पढाई से संबंधित जानकारी हासिल करते हुए प्रतिदिन व्हाट्सअप्प ग्रुप के माध्यम से आ रही डिजिलेप सामग्री को बच्चे नियमित रूप से देखते हुए गृहकार्य को ग्रुप पर भेजें। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने बताया की इस सत्र में स्कूलों को बीआरसी कार्यालय से पुस्तकें सीधे भेजी गई है। इस बार पुस्तक वितरण की ऑनलाइन फीडिंग पुस्तक वितरण ट्रेकिंग एप्प पर की जानी है।

Tags :

जरूरी खबरें