Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,हायर सेकंडरी परीक्षाएं प्रारंभ,हिंदी विषय के परचे से हुई शुरुआत

Aditi News Team

Thu, Mar 2, 2023
हायरसेकंडरी परीक्षाएं प्रारंभ,हिंदी विषय के परचे से हुई शुरुआत गाडरवारा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा बीते गुरुवार से क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर हिंदी विषय के परचे से प्रारंभ हो गई। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा के पहले सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शुरुआती पेपर में परीक्षार्थियों को 32 पेजो की ओएमआर सीट लगी उत्तरपुस्तिकाएं दी गई एवं चार सेटों के प्रश्नपत्र दिए गए। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पहली बार उत्तरपुस्तिकाओ में ओएमआर सीट लगाने का प्रयोग इस बार किया गया है। गुरुवार को हुए हिंदी विषय के परचे में गाडरवारा के बीटीआई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 402 में से 401, आदर्श स्कूल में 369 में से 364, कन्या नवीन विद्या भवन में 355 में से 353, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 329 में से 325, साईंखेड़ा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 317 में से 316, आदर्श विद्यापीठ में 210 में से 208, शा उ मा वि तूमड़ा में 83 में से 81, शा उ मा वि आमगांव छोटा में 123 में से 121, शा उ मा वि बम्होरी कलां में 143 में से 142, शा उ मा वि बनवारी में 246 में से 233, शा उ मा वि नांदनेर में 49 में से 49, शा उ मा वि पलोहाबड़ा में 104 में से 104, शा उ मा वि आडेगांव में 64 में से 64 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार चीचली ब्लॉक अंतर्गत सालीचौका के शा बा उ मा वि में 118 में से 116, शा कन्या उ मा वि में 164 में से 163, शा उ मा वि बारहाबड़ा में 96 में से 96, शा उ मा वि बसूरिया में 101 में से 99, शा उ मा वि कठौतिया में 75 में से 75, चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में 234 में से 232, शा उ मा वि सूखाखेरी में 99 में से 98, शा उ मा वि तेन्दूखेड़ा छोटा में 46 में से 46 , शा उ मा वि रायपुर में 121 में से 121 छात्र छात्राएँ शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें