Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: गाडरवारा। बालिका कार्यशाला के लिए बसों से छात्राएँ रवाना 

Aditi News Team

Mon, May 9, 2022
बालिका कार्यशाला के लिए बसों से छात्राएँ रवाना गाडरवारा। बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी में 9 मई से शुरू होने वाली एक माह की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में शामिल होने के लिए गत दिवस साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की छात्राएं अलग अलग स्थानों से बसों द्वारा एनटीपीसी रवाना हुई। विदित हो कि उक्त कार्यशाला में जिले से 27 अप्रेल को हुई परीक्षा में चयनित 5 वी कक्षा की 120 बालिकाएं शिविर में शामिल होकर विभिन्न प्रशिक्षण लेंगी। साईंखेड़ा में एनटीपीसी की बसों से छात्राओं को छोड़ने शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी, अनुरुद्ध अवस्थी सहित अन्य सक्रिय रहे। इसके अलावा चीचली ब्लॉक में भी शिक्षको एवं परिजनों ने बालिकाओं को बस से रवाना किया।

Tags :

जरूरी खबरें