Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: गाडरवारा, चीचली जनशिक्षा केंद्र में दिया प्रशिक्षण 

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
चीचली जनशिक्षा केंद्र में दिया प्रशिक्षण गाडरवारा। गत दिवस चीचली के जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आगामी 6 सप्ताह तक मई एवं जून महीने में संचालित होने वाले समर कैंप के वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार एवं सुनील सोनी द्वारा पावर पॉइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर श्री ताम्रकार द्वारा इस प्रशिक्षण के उद्देश्य, आयोजन की प्रक्रिया, शैक्षिक सामग्री की उपलब्धता, टूल्स इत्यादि से सभी को अवगत कराया। उन्होंने वालेंटियर्स रजिस्ट्रेशन, प्रश्नों का विवरण, लॉगिन की प्रक्रिया, उपयोगी टेब जानकारी, प्रोफाइल, बेसलाइन, एंडलाइन फीडबैक जोड़ने की प्रक्रिया का बिंदुवार प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण में समर कैंप संबंधित बुकलेट के विभिन्न आयामों पूर्व तैयारी, मूल्यांकन निर्देश, आओ खेलें खेल, बारहखड़ी, अनुच्छेद, आज का सवाल, कहानियां, टेस्टिंग टूल, प्रपत्र, चित्र, क्लास प्रोगेस शीट इत्यादि पर चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर श्री सोनी द्वारा समर कैंप की दैनिक समय सारणी, खेल हेतु 10 मिनट, कहानी -अनुच्छेद हेतु 20 मिनट, ध्वनि उच्चारण गतिविधि हेतु 10 मिनट, शब्दकोश कार्य हेतु 15 मिनट एवं प्रतिदिवस के सवाल हेतु 10 मिनट समय अवधि से अवगत कराया गया। उल्लेखनीय है कि समर केम्प प्रक्रिया में संलग्न वालेंटियर को शिक्षा के बदले शिक्षा के रूप में प्रमाण पत्र की पात्रता होगी। उन्हें किसी प्रकार का मानदेय प्रदाय नहीं किया जाएगा। समय-समय पर जूम एवं गूगल मीट के माध्यम से वॉलिंटियर्स का उन्मुखीकरण भी किया जावेगा। इस प्रशिक्षण में स्वप्रेरणा से समस्त शालाओं के प्रधानपाठकों एवं चयनित वॉलिंटियर्स ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। सभी ग्राम बसाहटो हेतु समर कैम्प संबंधी बुकलेट एवं पोस्टर का वितरण किया गया। प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी एवम जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक चीचली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विदित हो कि चीचली के अलावा जनशिक्षा केंद्र तेन्दूखेड़ा छोटा में सीएसी संजय सोनी, शाहपुर में सीएसी अजय नामदेव एवं करपगांव में सीएसी अनूप पालीवाल सहित उनके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण दिये गए।

Tags :

जरूरी खबरें