Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, चीचली बीआरसी कर रहे स्कूलों का निरीक्षण 

Aditi News Team

Sun, Jul 3, 2022
चीचली बीआरसी कर रहे स्कूलों का निरीक्षण गाडरवारा। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होते ही स्कूलो में निरीक्षण का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। गत दिवस चीचली ब्लॉक के बीआरसी डी के पटैल ने ब्लॉक के ग्राम डोंगरगांव, कुडारी, चारगांव, बगलई,गोलगांव खुर्द, महगवां कला, महगवां खुर्द, कान्हरगांव, गांगई, नारगी, पनारी एवं टेकापार सहित अनेक शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैपिंग, व्हाट्सअप्प बेस्ड असिसमेन्ट , दक्षता उन्नयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला परिसर की साफ सफाई पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि हमेशा शाला परिसर स्वच्छ रहें, छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल एवं गुणवत्तायुक्त पीएम पोषण मिले , सभी स्कूल समय से खुलें एवं बंद हो, इस बात का ध्यान सभी रखें। निरीक्षण के दौरान स्कूलो में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

Tags :

जरूरी खबरें