Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: गाडरवारा, चोरबरहटा के छात्रो ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजी 

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
चोरबरहटा के छात्रो ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजी गाडरवारा। गत दिवस एनटीपीसी द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चोरबरहटा की शासकीय माध्यमिक शाला के 4 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उक्त प्रतियोगिता में 7 वी के छात्र अभिषेक कौरव ने प्रथम, 8 वी की छात्रा हेमलता जाटव ने द्वितीय, 7 वी की छात्रा अनामिका मेहरा ने तृतीय एवं 5 वी की छात्रा भावना मेहरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया। सफल छात्र छात्राओं को शाला के प्रधानपाठक राजेन्द्र सिंह कौरव की उपस्थिति में सीजीएम कमलेश सोनी, अनिल बाबेजा, प्रोबल मुण्डले, धनंजय श्रीखण्डे एवं मनीष जैन आदि ने पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में पारितोषिक प्रदान किए। शाला के सफल बच्चों को बीईओ एएस मसराम, डी के पटैल, बीएसी अरुण दुबे , सीएसी सत्यम ताम्रकार सहित शाला के शिक्षको अमित बेलवंशी एवं भेजनलाल पिपरेवार ने शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें