Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी शालाओं में आईसीटी लैब की व्यवस्थाएं 

Aditi News Team

Tue, Apr 18, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी शालाओं में आईसीटी लैब की व्यवस्थाएं गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने क्षेत्रीय शालाओं का भ्रमण कर उनमें स्थापित होने वाली आईसीटी लैब हेतु स्थल परीक्षण किया। उन्होंने गाडरवारा के बीटीआई स्कूल, शासकीय आदर्श स्कूल, कन्या उ मा विद्यालय, कन्या नवीन विद्या भवन सहित क्षेत्र के ग्राम आमगांव ,बनवारी एवं खुरसीपार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो स्थापित होने जा रहे आईसीटी लैब हेतु स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बनवारी में लैब निरीक्षण के उपरांत शाला में स्थित गार्डन का अवलोकन किया एवं गार्डन को देखकर अत्याधिक प्रसन्नता व्यक्त की एवं आईसीटी लैब को भी सुंदर गार्डन की तरह ही संचालित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया । डीईओ श्री कुर्मी ने प्राचार्यो से चर्चा करते हुए कहा कि आईसीटी लैब हेतु शालाओं में बेहतर बड़े कमरे हो जहां कम्प्यूटर पर्याप्त रूप से स्थापित हो सकें। कमरों में उच्च गुणवत्ता की विद्युत व्यवस्थाएं भी हों जिससे कि लैब के संचालन में व्यवधान न हो पाए। डीईओ के निरीक्षण के दौरान बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा,श्रीमती आरती पाठक जयमोहन शर्मा, के के वर्मा, मोहन मुरारी दुबे, आनंद चौकसे , मधुसूदन पटैल सहित शालाओं के शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें