Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: गाडरवारा, टेकापार की माध्यमिक शाला में तिथि भोज के साथ स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन ,बीआरसी ने पौधारोपण के साथ विद्यार्थियों को किया पुरुस्कृत 

Aditi News Team

Tue, Sep 20, 2022
टेकापार की माध्यमिक शाला में तिथि भोज के साथ स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन ,बीआरसी ने पौधारोपण के साथ विद्यार्थियों को किया पुरुस्कृत गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में 1 सितंबर से जारी स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच ब्रजेश कौरव द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को तिथि भोज कराया गया । कार्यक्रम में चीचली बीआरसी डी के पटैल एवं साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने शाला प्रभारी श्रीमती सुनीता सोनी की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाड़े में उल्लेखनीय योगदान देने पर नम्रता धानक ,कृष्णा धानक संजय कौरव, राजेश धानक अंशिका कौरव ,शेख मुस्तफा सदिया बहना, हिना बहना ,अमित धानक, माया धानक एवं गीता धानक को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियो ने अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस मौके पर डी के पटेल ने कहा कि टेकापार की माध्यमिक शाला सदैव बेहतर कार्यो में अग्रणी रही है। कार्यक्रम के अतिथि गिरीश पटैल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी छात्र छात्राएँ प्रशंसा के पात्र है। इस अवसर पर शाला के अतिथि शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ बडी संख्या में मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें