Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए

आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे छिपाकर,बाहन छोड़कर आरोपी फरार,जबलपुर से भोपाल तरफ एन एच 45 से ले जा रहे थे

नाबालिग पीड़ितों की पहचान सोशल मीडिया पर साझा न करें

दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

: गाडरवारा, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ 

Aditi News Team

Tue, Nov 8, 2022
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। विदित हो कि कक्षा पहली से पांचवी तक की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एवं छठवीं से आठवीं तक की परीक्षाएं दोपहर डेढ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होती है। परीक्षा के पहले दिन हिंदी माध्यम के छात्र छात्राओं के लिए 1 से 8 वी में हिंदी विषय एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र छात्राओं के लिए अंग्रेजी विषय का पर्चा हुआ। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष से अशासकीय शालाओं में भी 5 वी एवं 8 वी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर अर्धवार्षिक परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए है जहां राज्य शिक्षा केन्द्र की समय सारिणी के अनुरूप परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा का बीआरसी डी के पटैल, गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा , अरुण दुबे सहित जनशिक्षकों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें