Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हुआ गणित विषय का पर्चा 

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हुआ गणित विषय का पर्चा गाडरवारा। क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी है। शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा अंतर्गत गणित विषय का पर्चा सभी केंद्रों पर हुआ । उक्त परचे को हल करने के लिए 32 पेज की ओएमआर सीट वाली उत्तरपुस्तिकाएं छात्र छात्राओं को दी गई। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा में बीटीआई स्कूल, आदर्श उ मा विद्यालय,कन्या उ मा शाला, कन्या नवीन स्कूल के अलावा बम्होरी कलां, आमगांव छोटा, बनवारी, तूमड़ा, पलोहाबड़ा, भटेरा , नांदनेर, पिपरियाकला, आडेगांव एवं साईंखेड़ा में आदर्श विद्यापीठ व सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए गया है। इसके अलावा चीचली ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली , बालक एवं कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका, बारहाबड़ा, कठोतिया, पनारी, खड़ई, कल्याणपुर, रायपुर , सूखाखेरी, करपगांव, सहावन , बसूरिया,तेन्दूखेड़ा छोटा सहित अन्य को परीक्षा केंद्र बनाया गया । परीक्षा में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक छात्र छात्राओं को गणित विषय के प्रश्नपत्र के चार सेट दिए गए थे। चीचली ब्लॉक के कठोतिया सहित अन्य केंद्रों पर बीईओ के उड़नदस्ते ने निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें