Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, संयुक्त संचालक ने छात्रो को सिखाये सफलता के गुर

Aditi News Team

Tue, Oct 18, 2022
संयुक्त संचालक ने छात्रो को सिखाये सफलता के गुर गाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ रामकुमार स्वर्णकार का स्थानीय बीटीआई स्कूल में आगमन हुआ। उनके आगमन पर आयोजित संवाद कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक पवन राजौरिया के मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन से हुई तदोपरांत संस्था प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं शाला स्टाफ ने उनका शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ रामकुमार स्वर्णकार ने अपने उदबोधन में छात्र छात्राओं को जीवन मे सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाए। उन्होने छात्रो से कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए निरंतर कर्तव्य के प्रति समर्पण होना जरूरी है। आप सभी घर पर पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक समय दें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं व सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का भी अध्ययन अपने सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए करें। उन्होंने छात्रो को प्रतिदिन दैनिक दिनचर्या तैयार करने की नसीहत देते हुए कहा कि पढ़ाई के लिए सुव्यवस्थित वातावरण का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन एवं पढ़ाई में मिली असफलता से घबराना नही चाहिए क्योंकि असफलता ही हमे सिखाती है कि सफलता के प्रयास में कही कमी रह गई है। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्री स्वर्णकार ने बीटीआई के रसायन विषय के नवाचारी उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजोरिया को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए 1100 रु की राशि एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ सुशील शर्मा ने स्वरचित पुस्तकें संयुक्त संचालक को भेंट की एवं अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सुनीता शर्मा ने एवं अंत मे आभार प्रदर्शन श्रीमती शिल्पी गुप्ता ने किया। संवाद कार्यक्रम में बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ सुशील शर्मा, विनय शंकर शर्मा, मलखान मेहरा, अर्पणा ब्राउन, मनमोहन शर्मा, जीपी कोरी, प्रमोद राय, मधुसूदन पटैल, पवन राजोरिया , अनुज जैन आलोक सोनी सहित समस्त शेक्षणिक स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें